फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: स्कूली बस की टक्कर से ऑटो पलटा, चार छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुनैरा स्थित वृंदावन कॉलोनी के पास शनिवार दोपहर सैनिक मेमोरियल स्कूल की बस ने ऑटो में टक्कर मार दी जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बीबीए की एक छात्रा समेत चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब 12 बजे चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्र कॉलेज से एडमिट कार्ड लेकर ऑटो से लौट रहे थे। ऑटो जैसे ही सैफई-इटावा रोड पर वृंदावन कॉलोनी कुनैरा के पास स्थित कट पर पहुंचा तभी सैनिक मेमोरियल स्कूल की बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार बीबीए प्रथम वर्ष की छात्रा सोनम शर्मा (18) निवासी नौरमई सिरसागंज, फिरोजाबाद, द्वितीय सेमेस्टर के कृष्णकांत (20) निवासी लोहिया बसरेहर, अंकुश कुमार (19) निवासी दतावली फ्रेंड्स कॉलोनी और एमएससी बायोटेक फाइनल ईयर के छात्र गौरव (20) निवासी बाबरपुर थाना अजीतमल औरैया घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि गौरव का आज पहला पेपर था। हादसे के दौरान ऑटो चालक और एक अन्य छात्र सुरक्षित बच गए। टक्कर मारने वाली स्कूल बस में भी बच्चे सवार थे जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। स्कूल बस का चालक मौके से भाग गया। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें