भरथना। ऑटो चालकों ने ठेकेदार की मनमानी वसूली व अभद्रता कर मारपीट का करने का आरोप लगाकर विरोध जताया। साथ ही पुलिस से इस मामले में न्याय की गुहार लगाई।
गुरुवार को ऑटो चालकों ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह को सामूहिक रूप से शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा। इस दौरान बताया कि कस्बे में उनसे प्रतिदिन 20 से 25 रुपये तक की पर्ची कटवाई जा रही है जबकि पालिका का निर्धारित शुल्क कम है। इसके बावजूद ठेकेदार मनमानी वसूली कर रहे हैं।
विरोध करने पर ठेकेदार व उसके जुड़े लोग उनके साथ अभद्रता करते हैं और कई बार मारपीट व धमकी देने देते हैं। इससे ऑटो चालकों में भय का माहौल बना हुआ है। ऑटो चालकों ने थाना प्रभारी से मांग की कि अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही तय सरकारी दरों के अनुसार ही शुल्क देने की व्यवस्था कराई जाए।
प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने ऑटो चालकों को आश्वस्त किया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऑटो चालकों को न्याय दिलाया जाएगा। इस मौके पर ऑटो चालक राहुल, विष्णुकांत, गुडडू, मिंटू, जय, धीरेन्द्र, शुभम, सुनील समेत कई लोग मौजूद रहे।