लीड के साथ.. अच्छे से लगाएं..
फोटो संख्या 32- थानाध्यक्ष गगन कुमार गौड़
शिकायत पर हटाए गए ऊसराहार थानाध्यक्ष
ताखा। समाधान दिवस में पहुंचे डीएम व एसपी ग्रामीण से मेडिकल स्टोर संचालक प्रेमनरायण शर्मा ने बताया कि ऊसराहार थानाध्यक्ष गगन कुमार गौड़ जमीन के विवाद को सुलझाने के लिए दोनो पक्षों से पांच-पांच हजार रुपये देने का दबाब बना रहे हैं। जिसका एक ऑडियो भी है जो वायरल हो रहा है। साथ ही थानाध्यक्ष पर फ्री में दवा लेने का भी आरोप लगाया है, जो सीसीटीवी में कैद है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल में भी शिकायत की थी। इसपर एसएसपी आकाश तोमर ने तत्काल प्रभाव से गगन कुमार गौड़ का पुलिस लाइन ट्रांसफर कर दिया। एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए हैं।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगरिया गांव निवासी प्रेमनरायण शर्मा का कस्बे में मेडिकल स्टोर है। उनका पड़ोसी से जमीन का विवाद था, उन्होंने थानेदार से शिकायत की थी। लेकिन कुछ दिनों बाद आपसी सहमति से निपटारा हो गया था। यह बात थानाध्यक्ष ऊसराहार गगन गौड़ को नागवार गुजरी थी।