फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के बीच संगठन को मजबूत करेंगे

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय इटावा में नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष कमला वर्मा का स्वागत करते कांग्रेसी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। महिलाओं के बीच संगठन को सक्रिय करने की जिम्मेदारी कांग्रेस की महिला इकाई की होगी। महिला हितों के मुद्दों पर सड़क पर उतर कर संघर्ष करना होगा। संगठन में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

बूथों पर महिला संगठन को खड़ा करने का कार्य किया जाएगा। जो भी महिलाएं समाज में सक्रिय हैं उन्हें संगठन में स्थान देकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। ये बातें रविवार को कांग्रेस कार्यालय पर नवनियुक्त महिला इकाई की जिलाध्यक्ष कमला वर्मा ने अपने स्वागत समारोह में कही।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस की महिला इकाई हमेशा महिला हितों के लिए तत्पर रही है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, राशिद खान, हंसमुखी शंखवार, वाचस्पति द्विवेदी, आर.बी.सिंह पाल, सत्येंद्र महेश्वरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें