फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल बिहारी ने देश को दी थी नई दिशा: गीता शाक्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष एवं एसआईआर को लेकर मंगलवार को लखना के विश्वनाथ सिंह उच्चतर विद्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

गोष्ठी में मुख्य अतिथि सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसे मनीषी महापुरुष कभी कभी धरती पर जन्म लेते हैं। जब देश में जाति तुष्टिकरण हो रही थी तो उन्होंने देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद नयी दिशा देने का काम किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में अनेक योजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने अन्तयोदय कार्ड बनाने का काम किया। देश में सड़कों का जाल बिछाने का काम किया। पोखरण परमाणु का परीक्षण करके संदेश दिया कि कोई देश भारत की ओर आंख नहीं उठा सकता। उन्होंने कहा कि एसआईआर कार्य पर विपक्ष बेवजह आरोप लगा रहा है। एसआईआर में सिर्फ फर्जी वोटरों के नाम ही हट रहे हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष कानपुर देहात राहुल देव अग्निहोत्री, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरियाआदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष बकेवर विवेक यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष लखना गणेश शंकर पोरवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कृपा नारायण तिवारी, प्रशान्त राव चौबे, अशोक चौबे, रजत चौधरी, बिरला शाक्य, ममता कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें