फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आर्यन ने मारा था थप्पड़... मैने भी उसके सीने में उतार दी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नाश्ते के दौरान धक्का-मुक्की होने पर आर्यन ने थप्पड़ मारकर मुझे बेइज्जत कर दिया था। इसी की खुन्नस में मैने 315 बोर के तमंचे से गोली मारकर आर्यन की हत्या कर दी थी। यह बात सोमवार को आर्यन की हत्या के आरोपी उसके दोस्त अतुल निवासी संतोषपुर घाट बसरेहर ने मंगलवार को स्वीकारी। पुलिस ने उसे व उसके अन्य साथी को मुठभेड़ कर पकड़ा है।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गए आर्यन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार तड़के पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस को हत्या के आरोपी अतुल (22) और पंकज निवासी संतोषपुर घाट बसरेहर के पत्तापुरा के पास बंबा की पटरी के पास खड़े होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में अतुल के दाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी अतुल ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि सोमवार को वह भी जन्मदिन की पार्टी में शामिल था। वहां एलिश उर्फ आर्यन (17) निवासी झिदुआ, भरथना बसरेहर से नाश्ते के दौरान उसकी कहासुनी हो गई थी। आर्यन ने उसे जलील करते हुए थप्पड़ मार दिया था। मौजूद अन्य साथियों ने बीच बचाव कराया था।
विज्ञापन

आर्यन ने बाहर मिलने की धमकी दी थी। इस पर वह तमंचा लेकर पंकज के साथ चंपानेर तिराहे पर मिलने पहुंच गया था। पहले वह सिर्फ आर्यन को धमकाने की ही सोच रहा था लेकिन तिराहे पर भी आर्यन लड़ने को तैयार था। गुस्से में आकर अतुल ने उसके सीने में गोली मार दी और मौके से भाग निकला। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम में गोली लगने की पुष्टि हुई है। आरोपी ने पूछताछ में भी गोली मारने की बात स्वीकारी है। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि अतुल के मुताबिक वह तमंचा घर से लाया था। फिलहाल जांच में आरोपियों और उनके परिवार का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। जांच की जा रही है तमंचा युवक लाया कहां से था। दूसरी ओर, पोस्टमार्टम के बाद आर्यन का शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। दोपहर में आर्यन का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें