फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवशों की तस्करी करने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। सड़कों पर आवारा घूमने वाले गोवंशों की तस्करी करके बेचने वाले तीन लोगों को पुलिस ने सोमवार देर रात नगरिया यादवान से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

भरथना थाना प्रभारी बचन सिंह सिरोही ने बताया कि क्षेत्र में गोवंशों के लापता होने व उनकी तस्करी की सूचना मिल रही थी। पुलिस टीम तस्करों की तलाश में थी।
सोमवार देर रात पुलिस सटीक सूचना पर क्षेत्र के समथर बंबा के पास पहुंची। यहां एक पिकअप में कुछ लोग गोवंश लादते दिखे। पुलिस ने मौके से चौबिया के टोडरपुरा गांव निवासी ईश्वर सरन, भरथना के नगरिया यादवान निवासी मनोज यादव व जिला फतेहपुर के खागा अजनई गांव निवासी हाशिम को तीन गोवंशों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर पिकअप लेकर भाग निकला। पकड़े गए आरोपियों के पास से तीन गाय, तीन चाकू व एक कार बरामद हुई। कार किसकी है, इसका पता पुलिस लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 रुपये में बेचते थे गोवंश
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी, गांवों व सड़कों में आवारा घूमने वाले गोवंशों को पकड़ लेते थे। उसके बाद तस्करों को 500 रुपये में बेच देते थे। सोमवार रात भी वह लोग गोवंशों को पकड़कर गो तस्करों को बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें