फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कानपुर सेंट्रल-आनंद बिहार ट्रेन चलाने को स्वीकृति, इटावा में होगा ठहराव

Mon, 28 Sep 2026 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई दैनिक ट्रेन को मंजूरी दी है। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार के बीच चलेगी। इसका ठहराव इटावा जंक्शन पर भी होगा।
विज्ञापन

रेलवे आगामी त्योहारों को देखते हुए इस ट्रेन को अक्तूबर में चलाने पर विचार कर रहा है। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवम शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह नई दैनिक ट्रेन होगी। कानपुर से ट्रेन संख्या 14153 रात 8:40 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 4:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 14154 आनंद विहार टर्मिनल से रात 11:25 बजे चलेगी। यह सुबह 7:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
इटावा के यात्री इस ट्रेन से रात में सफर कर सुबह दिल्ली पहुंच सकेंगे। वे दिनभर अपना काम निपटाने के बाद रात में इसी ट्रेन से वापस लौट पाएंगे। यह ट्रेन दिल्ली-एनसीआर पहुंचने में काफी मददगार साबित होगी। दैनिक सेवा होने के कारण नौकरी, कारोबार और पढ़ाई के लिए दिल्ली जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। आगामी त्योहारों जैसे नवदुर्गा और दिवाली पर भी यह ट्रेन सुविधाजनक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें