फोटो संख्या 15- चंबल नदी पर बने सहसों पुल की क्षतिग्रस्त एप्रोच
- फोटो : ETAWAH
चकरनगर (इटावा)। लखना-सिंडौस मार्ग के सहसों में बने चंबल पुल की एप्रोच में बारिश से गड्ढे हो गए हैं, मिट्टी भी बह गई है। इस रोड बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है, इससे हादसों की आशंका है।
लखना-सिंडौस मार्ग पर डिभौली से बल्लो की गढ़िया तक सड़क में बारिश के पानी से जगह-जगह छेद हो गए हैं। इससे हादसों की आशंका बढ़ गई है। बकेवर से लखना, चकरनगर, हनुमंतपुरा, सिंडौस वाया मध्य प्रदेश शॉर्टकट रास्ता होने के कारण 24 घंटे छोटे बड़े वाहन इस रोड से गुजरते हैं।
चंबल पुल की एप्रोच क्षतिग्रस्त हो गई तो आवागमन बाधित हो जाएगा। सिंडौस प्रधान सज्जन सिंह राजावत, विंडवा खुर्द प्रधान चंद्रवीर सिंह ने उप जिलाधिकारी ज्योत्सना बंधु से क्षतिग्रस्त अप्रोच को दुरुस्त कराने की मांग की।