फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा देवर ने भाभी पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के मनियामऊ गांव में बृहस्पतिवार सुबह जमीन के विवाद में दरोगा ने भाभी पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गई। वह किसी तरह बचकर इकदिल थाने पहुंची और मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव निवासी आनंद बाबू की पत्नी सुमन ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पति, बेटे प्रभात व प्रवीण घर में थे। वह घर के पास भैंस बांधने के बाद गांव के बाहर लग रही आटा चक्की पर जा रही थी।
आरोप है कि चक्की लगाते समय देवर जमीन को लेकर विवाद करने लगा। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। हाथ में दो-तीन जगह चाकू लगने से वह घायल हो गई।
मदद को दौड़े ग्रामीणों ने उसे बचाया। सुमन परिजनों को जानकारी देकर इकदिल थाने पहुंची। उसने बताया कि दरोगा देवर छत्तीसगढ़ में तैनात है।
वह करीब दस दिन पहले ही गांव की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से आया है। थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें