आईएमए की बैठक में शामिल शहर के चिकित्सक।
- फोटो : अमर उजाला
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बैठक शनिवार को पक्का तालाब के निकट आईएमए हाल में हुई। बैठक में मांगों पर उच्चस्तरीय जांच समिति गठित करने के सरकार के फैसले की सराहना की गई।
बैठक में आईएमए अध्यक्ष डा. मनोहर सिंघल ने कहा कि एसोसिएशन लगातार सीईए कानून क ा विरोध कर रहा था। इस कानून में कई खामियां हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो जाएंगी। शासन ने एसोसिएशन की मांग पर इस मामले में उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है। यह सराहनीय फैसला है। संगठन इस फैसले का स्वागत करता है। एसोसिएशन के सचिव डा. एससी गुप्ता ने कहा कि शासन ने बताई गईं खामियां मानते हुए जांच बैठाई है। इसकी सराहना करनी चाहिए। इसके बाद डाक्टरों के दल ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र सौंपा। इसमें शासन के फैसले का स्वागत किया गया।
इस मौके पर एसोसिएशन के डा. पीसी पांडेय, डा. पीके वर्मा, डा. शरद चंद्रा, डा. एके गुप्ता, डा. एमएस शर्मा, डा. शैलेंद्र यादव, डा. संजीव यादव, डा. हिमांशु यादव, डा. एएन शाक्य, डा. धर्मेंद्र सिंह, डा. पलक, डा. योगेश यादव आदि मौजूद रहे।