फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रोडवेज बस का चालक बनने के लिए 28 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रोडवेज बस का चालक बनने के लिए 28 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए परिवहन निगम ने कुछ मानक भी तय किए हैं जिसके हिसाब से ही भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

इटावा डिपो के एआरएम अमित कुमार ने बताया कि डिपो में 20 चालकों की भर्ती होनी है। अभी 170 से अधिक चालक डिपो के पास हैं। उन्होंने बताया कि चालक बनने के लिए इसी वर्ष एक अप्रैल तक 23 वर्ष छह माह आयु होना आवश्यक है। उसका हैवी लाइसेंस चयन तिथि से दो वर्ष पुरानी होनी जरूरी है।
अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं होनी आवश्यक है। शारीरिक लंबाई कम से कम पांच फुट तीन इंच होनी जरूरी है। आवेदक अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बस चालक की फिटनेस और बस चलाने के दौरान उसकी सहूलियत को देखते हुए ये मानक तय किए गए हैं। बस चलाने को लेकर भी कई नियम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें