ईदगाह चौराहे पर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस को अपराध पर अंकुश लगाने के कडे़ निर्देश दिए है। इसी के तहत छेड़छाड़ की वारदातों पर अंकुश लगाने और मजनुओं पर निगाह रखने के लिए एसएसपी ने एंटी रोमियो टीम का गठन किया है। इसमें महिला पुलिस भी शामिल है। टीम के सदस्य स्कूल, कालेज के अलावा कोचिंग सेंटरों पर नजर रखेंगे।
कालेज के अलावा कोचिंग सेंटरों के आसपास मनचलों का जमावड़ा लगा रहता है। वह क्लास छूटने के बाद वहां से निकलने वाली छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसते नजर आते हैं। एसएसपी शिवहरी मीना ने राह चलती छात्राओं से होने वाली छेड़छाड़ पर अंकुश लगाने के लिए एंटी रोमियो टीम का गठन किया है। इस टीम का प्रभारी सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर को बनाया गया है। टीम का गठन होने के बाद बुधवार को टीम के सदस्यों ने कोतवाली क्षेत्र के जीजीआईसी के अलावा ईदगाह के आसपास चेकिंग की। सीओ सिटी ने बताया कि टीम में एक महिला एसआई के अलावा तीन महिला सिपाही, एक दरोगा ंऔर तीन पुरुष सिपाही शामिल हैं। उक्त टीम कालेज व कोचिंग सेंटरों के आसपास नजर रखेगी। छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।