फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में अंशुल, कैरम में मोहित ने बाजी मारी

Mon, 19 Jan 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू महिला मंडल हैंवरा की ओर से सोमवार को खंड स्तरीय प्रतियोगिताआें का आयोजन आरकेपी शिक्षा निकेतन में किया गया। खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मंजू मिश्रा ने मुख्य अतिथि की हैसियत से किया।
विज्ञापन


दौड़ प्रतियोगिता में अंशुल ने प्रथम तथा आशीष व अंकुश ने क्रमश: द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में कौशिल्या को प्रथम तथा रोशनी को द्वितीय व रश्मि को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। कबड्डी में आशीष, नितिन, हिमंाशु, सौरभ, सचिन, विमल, अभिषेक की टीम प्रथम स्थान पर रही।

कैरम में मोहित प्रथम, प्रतीक्षा द्वितीय तथा अंजलि तृतीय स्थान पर रहीं। वॉलीबाल प्रतियोगिता में अभिषेक कुमार, नितिन कुमार, मोहित यादव, विनय कुमार तथा पवन कुमार की टीम ने जीत हासिल की। प्रतियोगिताओं में मेजवान आरकेपी शिक्षा निकेतन तथा आदर्श सरस्वती जूनियर हाई स्कूल के छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रधान नितुल यादव, नेहरू महिला मंडल की अध्यक्ष रचना पाल, सचिव राजकुमार बघेल, आराधना नेहरू युवा मंडल हैंवरा के अध्यक्ष दिलफूल दिवाकर, एनवाईसी सपना वर्मा, पूनम शर्मा, रामवीर ताखा महिला मंडल की अध्यक्ष विभा तिवारी, अजय पाल, प्रमोद, महेश चंद्र, राजकिरन, मोहब्बत सिंह, बीके सिंह, आशीष बघेल, विपिन कुमार, शिवा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें