फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर पूर्वांचल बैंक में चोरी

Mon, 19 Jan 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस से बेखौफ चोरों ने रविवार की रात थाना क्षेत्र के साम्हों कस्बे में स्थित पूर्वांचल बैंक की शाखा में सेंध लगा दी। इतना ही नहीं गैस कटर से शटर और ताले काटकर बैंक की तिजोरी तक पहुंच गए, पर इसे खोल नहीं सके। इस पर कंप्यूटर, मानीटर सहित अन्य सामान ले उड़े।
विज्ञापन


सुबह बैंक में चोरी की जानकारी से अफसरों में हड़कंप मच गया। कोतवाल बलवीर सिंह के साथ ही फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड भी मौके पर आया, पर चोरों का सुराग नहीं लगा। कैश सुरक्षित देखकर पुलिस और बैंक अफसरों ने राहत की सांस ली।

लोगों ने सोमवार की सुबह साम्हों रेलवे स्टेशन के पास संचालित पूर्वांचल बैंक की शाखा से सटी दुकान की दीवार व बैंक की दीवार में नकब लगी देख तत्काल इसकी सूचना बैंक अफसरों को दी। शाखा प्रबंधक बीपी सिंह, कोतवाल बलवीर सिंह को लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया कि चोरों ने नकब लगाने के बाद गैस कटर से शटर व तालों को भी काटा था। इसके बाद तिजोरी खोलने का प्रयास किया। इसमें नाकाम रहने पर बैंक में लगे कंप्यूटर, मानीटर आदि सामान ले गए।

मौके पर पहुंचा डॉग स्क्वायड इधर-उधर भटका, लेकिन चोरों का सुराग नहीं मिला। फील्ड यूनिट की टीम ने कंप्यूटर, सीपीओ, दरवाजे, कटे हुए शटर, टूटे लॉक सहित तिजोरी से फिंगर प्रिंट जुटाए। शाखा प्रबंधक बीपी सिंह ने कैश सुरक्षित होने की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चोर तीन कंप्यूटर के टीएफटी मानीटर, एक सीपीयू, अभिलेखों से भरा बक्सा ले गए हैं। उन्होंने बताया कि चोरों ने बैंक के अंदर लगे शटर व तालों को गैस कटर से काटा। तिजोरी का हैंडल टूटा था। एएसपी सर्वानंद यादव ने कहा कि पुलिस टीमें चोरों का सुराग लगा रही हैं। वे जल्द ही गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें