फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों में पकड़े अन्ना मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला। ब्लॉक महेवा क्षेत्र के कस्बा निवाड़ी कला और आसपास के गांवों के किसान छुट्टा गोवंश से परेशान हैं। सैकड़ों की संख्या में छुट्टा गोवंश फसलों को बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक ओर जहां फसलों की रखवाली करते हुए किसानों की सर्द भरी रातें खेतों में कट रहीं, वहीं दूसरी ओर ब्लॉक अफसरों ने डीएम के आदेश को भी ठेंगा दिखा दिया है।
बीते दिनों डीएम ने ब्लॉक के अधिकारियों और पंचायत सचिवों को अपने क्षेत्र के छुट्टा गोवंश को पकड़वाकर गोशाला में भेजने के सख्त निर्देश दिए थे। आदेश हुए एक सप्ताह हो गया, लेकिन धरातल पर इसका कोई प्रभाव देखने को नहीं मिला।
वहीं, किसानों ने खेतों के चारों ओर कटीले तारों की बाढ़ लगा रखी है। इसके बावजूद गोवंश खेतों में घुसकर फसल चौपट कर देते हैं। फसल बचाने को किसान लाठी और टार्च लेकर दिन-रात खेतों की पहरेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुकटपुर, अहेरीपुर, निवाड़ी खुर्द, निवाड़ीकला, इंद्रावख़ी, नगला तुला, दांदरपुर, उरैंग, पेवली, इंद्रापुर, कुशगवां, इस्माइलपुर आदि गांवों में सैकड़ों की संख्या में छुट्टा गोवंश हैं।
किसानों ने बताया कि दिन-रात खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। जरा सी चूक से फसल से हाथ धोना पड़ सकता है। गौरव का कहना है कि दिनभर खेत की रखवाली करनी पड़ती है, जिससे कोई दूसरा काम भी नहीं हो पाता।
वहीं, किसान राम स्वरूप का कहना है कि खेत के चारों ओर तार और रस्सियां बांध रखी है। गोवंश उन्हें फांदकर फसल को खा जाते हैं। किसान स्वामी प्रसाद का कहना है कि क्षेत्र में एक ही गोशाला उरैंग में है।
विज्ञापन

वह भी बंद है, अगर इसे भी चालू करवा दिया जाए तो कुछ हद तक किसानों की इस समस्या से निजात मिल सकती है।
अफसरों के आदेशानुसार ब्लॉक क्षेत्र के 80 से अधिक गोवंश को पकड़वाकर ब्लॉक की गोशालाओं में शिफ्ट करवा दिया गया है। गोवंश को गोशालाओं में भिजवाया जाएगा।
-श्याम बरन, एडीओ पंचायत, महेवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें