ताखा। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत जूनियर विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की ब्लॉक स्तरीय विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन बीआरसी में हुआ। इसमें क्षेत्र के 57 विद्यालयों के 342 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में कक्षा छह के 57, कक्षा सात के 114 व कक्षा आठ के 171 बच्चे शामिल हुए। तीन चरणों में प्रारंभिक, मुख्य एवं साक्षात्कार परीक्षाएं हुईं। प्रारंभिक परीक्षा में 150 बच्चे उत्तीर्ण हुए। जिन्होंने मुख्य परीक्षा में प्रतिभाग किया। इसमें 100 बच्चे साक्षात्कार के लिए उत्तीर्ण हुए। साक्षात्कार में प्रथम 10 बच्चों को मेडल, मोमेंटो एवं विज्ञान किट देकर सम्मानित किया गया। बीईओ सर्वेश कुमार सिंह के निर्देश के क्रम में परीक्षा का आयोजन हुआ। अमथरी की अंजली ने पहला, समथर के सुखवीर ने दूसरा, ताखा की रश्मि ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रियंका तोमर, आरती सिंह, लता कुमारी, पूजा यादव, पायल यादव, सोनी राजावत, सचिन प्रताप सिंह, आकाश गर्ग, सुशील व सुनील यादव आदि मौजूद रहे।