फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस की घटना से गुस्साए सफाई कर्मियों ने काम बंदी का किया एलान

विज्ञापन
anitation workers declare work captive - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
हाथरस की बिटिया को इंसाफ दिए जाने और बाल्मीकि समाज के उत्पीड़न को लेकर सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को पालिका परिसर में काम बंदी का एलान कर दिया।
विज्ञापन

हालांकि सूचना पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह ने समझा बुझाकर शांत करा दिया। इसके बाद कर्मियों ने अपनी घोषणा वापस ले ली।
नगर पालिका कार्यालय परिसर में शुक्रवार को तमाम सफाई कर्मी एकत्रित हुए और हाथरस के बिटिया की मौत पर विरोध जताने लगे। इसी दौरान उन्होंने एकजुट होकर सफाई कार्य न करने की घोषणा कर दी। पुलिस चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विरोध जता रहे स्थायी, संविदा व ठेकाकर्मी सफाई कर्मियों ने कहा कि वह हाथरस में एक बेटी की मौत से दुखी है। जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक वह काम बंद रखेंगे। सीओ चंद्रपाल सिंह ने उनके प्रति अपनी सहानुभूति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मामले को उच्च स्तर पर देखा जा रहा है। सफाई कर्मियों ने अधिशासी अधिकारी के नाम सीओ को एक ज्ञापन दिया सफाई कर्मचारी संगठन से जुड़े अर्जुन सिंह ने बताया कि सीओ से वार्ता के बाद सभी सफाई कर्मी काम पर लौट आए हैं।
सफाई कर्मियों ने शुक्रवार शाम सात बजे कैंडल मार्च निकाले जाने की मांग भी रखी। इस पर सीओ ने निर्धारित अनुमति लेकर ही कोई कार्य करने को कहा।
इस दौरान आकाश, शिवा, सत्यवीर, गोविंद, सुरेश, माया देवी, नीलेश, अनिल, कन्हैया, अखिलेश, गुडडी, सुशीला देवी, राजू, सूरज, सनी व राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें