फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित वकीलों ने घेरा थाना

Tue, 10 May 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
थाना सिविल लाइन के सामने प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। शहर के सेंट मेरी स्कूल की टीचर पर अधिवक्ता के पुत्र को पीटने के मामले में एक सप्ताह बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने से गुस्साएं वकीलों ने सोमवार को सिविल लाइन थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। मामला तूल पकड़ते देख थाना इंचार्ज ने कार्रवाई का आश्वासन देकर वकीलों को शांत किया। पुलिस ने दोनों पक्षो की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।  
विज्ञापन


 अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह गौर का पुत्र शिवम गौर शहर के सेंट मेरी स्कूल में कक्षा 10 वीं का छात्र है। आरोप है कि स्कूल की टीचर सीमा दीक्षित ने उससे ट्यूशन का दबाव बनाया जब उसने ट्यूशन पढ़ने से मना कर दिया तो टीचर ने उसकी पिटाई कर दी। जानकारी होने पर मनोज कुमार ने स्कूल जा कर इसकी शिकायत प्रधानाचार्य विनाय जोसेफ से की। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने उन्हें गाली गलौज करते हुए जान माल की धमकी दी। अधिवक्ता ने थाना पुलिस को 29 अप्रैल को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद भी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अधिवक्ता ने सोमवार को

जिला वार एसोसिएशन को घटनाक्रम से अवगत कराया। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा करते जिला जज को अवगत कराया। अधिवक्ता वार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक बाबू दुबे व महामंत्री बृजेश कुमार दुवे के नेतृत्व में नारे बाजी करते हुए सिविल लाइन थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। थाना इंचार्ज ने मनोज कुमार गौर की तहरीर पर प्रधानाचार्य विनाय जोसेफ व टीचर सीमा दीक्षित के खिलाफ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।  इस मौके पर अधिवक्ता अनिल कुमार गौर, अश्वनी सिंह, अनुपम मिश्रा, अमरीश कुमार पांडे मोहसिन अली, चंद्र शेखर प्रसाद गौर, आशीष तिवारी, मनोज दीक्षित यतींद्र दीक्षित राजीव कुमार दुवे, लक्ष्मी शंकर दीक्षित, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इधर, टीचर सीमा दीक्षित ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें आरोप लगाया है कि मनोज कुमार गौर उनके भाई अनिल गौर व शिवम गौर ने उनके साथ अभद्रता कर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने टीचर की तहरीर पर भी रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ सिविल लाइन ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों  की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें