इटावा। जिला अस्पताल के महिला विंग में बने कोविड-19 अस्पताल में मरीज की मौत होने पर शुक्रवार सुबह तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि इलाज में लापरवाही बरती गई है। पुलिसकर्मियों और दूसरे मरीजों के तीमारदारों ने समझाकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद वह शव लेकर घर चले गए।
परिजन मरीज को लेकर सुबह ही कोविड अस्पताल पहुंचे थे। मिन्नतें करने के बाद डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया। करीब एक घंटे बाद मरीज की मौत हो गई। तीमारदारों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल के भीतर से बाहर हंगामा किया। अस्पताल में भर्ती दूसरे मरीजों के तीमारदारों व पुलिसकर्मियों ने उन्हें शांत कराया। इसके बाद परिजन एंबुलेंस से शव लेकर घर चले गए।
संक्रमित सात लोगों की मौत की बात सामने आई
कोविड अस्पताल में साल लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। एक मरीज के तीमारदार और अस्पताल की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने बताया कि सुबह से शाम तक सात संक्रमितों की मौत हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। स्वास्थ्य विभाग तीन लोगों की मौत की पुष्टि कर रहा है।