भरथना (इटावा)। भरथना रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेल पटरियों पर कार्य चलने के कारण कानपुर की ओर से दिल्ली की ओर जा रही हावड़ा आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन को प्लेफार्म नंबर 3 पर करीब 40 मिनट के लिए रोका गया। एक्सप्रेस ट्रेन के पीछे आ रही कानपुर आगरा पैसेंजर को आउटर पर 10 मिनट के लिए रोका गया।
शनिवार को भरथना स्टेशन के पास रेल पटरियों की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इससे कानपुर की ओर से चलकर दिल्ली की ओर जा रही 2323 हावड़ा आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर 1:45 पर पहुंची। रेलवे ट्रैक पर कार्य चलने के कारण इसे रोक दिया गया था। ट्रेन के रुकने के कारण यात्रियों को परेशानी भी हुई। दोपहर करीब 2:27 मिनट पर कार्य पूरा होने के बाद दिल्ली की ओर रवाना किया गया। कानपुर से इटावा की ओर जा रही कानपुर आगरा पैसेंजर को भी आउटर पर करीब 10 मिनट तक रोकने के बाद उसे प्लेटफार्म नंबर तीन पर स्टापेज दिया गया।