फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला, नहीं हुई पहचान

Fri, 08 Oct 2021 09:24 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी जसवंतनगर (इटावा)

सार

किसान के घर में घुसे पांच में से चार चोर भागने में कामयाब हो गए जबकि एक चोर को शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उन्होंने उसे बुरी तरह पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों की पिटाई से मरने वाला अज्ञात चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के नगला हरचंद्र गांव में शुक्रवार की सुबह चोरी के इरादे से एक किसान के घर में घुसे पांच चोरों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। इस बीच मौका पाकर अन्य चोर भागने में सफल रहे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी कपिल देव ने ग्रामीणों से पूछताछ की। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए अन्य जिलों को फोटो और ब्योरा भेजा है।

विज्ञापन


नगला हरचंद्र गांव निवासी किसान रमेश शाक्य के घर पर सुबह करीब चार बजे पांच चोर छत से होते हुए सीढ़ियों से नीचे आ रहे थे। इसी बीच परिवार के लोगों की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर ग्रामीणों की भीड़ भी जुटने लगी। इसी बीच चार चोर तो भागने में सफल रहे, लेकिन एक को ग्रामीणों और किसान के परिजनों ने दबोच लिया।

इसी चोर ने किसान की पत्नी अनार देवी को लात मारकर जख्मी कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने चोर को लाठी-डंडे व लात-घूंसों से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की पिटाई से मरे युवक की पहचान नहीं हो सकी है। किसान रमेश शाक्य की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने बताया कि युवक साथियों संग किसान के घर पर चोरी के इरादे से घुसा था, जिसको ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। युवक की पिटाई से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें