फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर डंपर चढ़ाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सैफई क्षेत्र के उनवा संतोषपुर में वन विभाग की भूमि पर मिट्टी के अवैध खनन की सूचना पर टीम ने औचक छापा मारा। इस पर खनन माफिया ने भगाने के प्रयास में वन विभाग की टीम के सदस्यों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। इससे टीम के सदस्य बाल-बाल बचे। टीम ने किसी तरह दो आरोपियों को पकड़ कर डंपर व जेसीबी सीज कर दिए जबकि कार सवार दो लोग भाग निकले। टीम ने थाना चौबिया में चार नामजद समेत नौ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बसरेहर के वन रेंजर अमित कुमार ने बताया कि सैफई क्षेत्र के उनवा संतोषपुर में वन विभाग की आरक्षित भूमि है। सोमवार सुबह विभाग को सूचना मिली कि यहां मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। विभाग व पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो यहां एक डंपर व जेसीबी से खनन होता मिला। टीम को देख खनन करने वाले डंपर व जेसीबी लेकर भागने लगे। विभाग की टीम के सामने आने पर उन्होंने डंपर चढ़ाने का प्रयास किया। सदस्यों ने इधर-उधर कूदकर जान बचाई। बाद में वन विभाग की टीम ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे करहल के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। पूछने पर उन्होंने अपने नाम अवनीश निवासी राजा का बाग व अजय निवासी नगला राजा का बाग बताए। दो आरोपी प्रवीण निवासी फर्दपुर, थाना चौबिया व अरुण उर्फ लउआ निवासी गदेई थाना सैफई कार से भाग निकले।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने उनके पास से डंपर व जेसीबी बरामद कर उसे सीज कर दिया। साथ ही थाना चौबिया में अवनीश, अजय, प्रवीण व अरुण उर्फ लउआ व पांच अज्ञात खिलाफ अवैध खनन, जानलेवा हमला व राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाना समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई। वन रेंजर अमित कुमार ने बताया कि सीज किए गए दोनों वाहनों को डीएफओ कोर्ट में राजकीय संपत्ति घोषित कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें