इटावा। हावड़ा-रेलवे ट्रैक पर अप-डाउन में लंबी दूरी की आठ ट्रेनें लेट रहीं। इसमें सबसे अधिक आम्रपाली पांच घंटे व वैशाली ने ढाई घंटे देरी से इटावा जंक्शन पर आईं। इसकी वजह से दैनिक यात्रियों समेत आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
मंगलवार को सुबह कोहरा न होने के बाद भी लंबी दूरी की ट्रेनों के लेट रहने का सिलसिला जारी रहा। इसमें आम्रपाली एक्सप्रेस पांच घंटा पांच मिनट, वैशाली एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से इटावा जंक्शन पर आई। इसी तरह कैफियत एक्सप्रेस एक घंटा चार मिनट, ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटा, मरुधर एक्सप्रेस 50 मिनट, अवध एक्सप्रेस दो घंटा पांच मिनट, फरक्का एक्सप्रेस 50 मिनट लेट रहीं। इसी तरह डाउन लाइन पर ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटा 35 मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर आई। वहीं, अन्य ट्रेनें 20 से 30 मिनट देरी से स्टेशन पर पहुंची। दैनिक यात्रियों को कई ट्रेनों के लेट रहने पर परेशानी हुई।