फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: महिला की मौत पर मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव अमथरी में सोमवार को एक महिला की घर के ही बाथरूम में फिसलकर गिरने से मौत हो गई थी। मामले में मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव अमथरी निवासी धीरेंद्र शाक्य की पत्नी सपना शाक्य (27) सोमवार सुबह घर के बाथरूम में गिर गई थीं। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। औरैया के कुदरकोट निवासी गणेशचंद्र ने अपनी बेटी सपना की शादी नवंबर 2024 में अमथरी निवासी धीरेंद्र शाक्य से की थी। दंपती का एक दो माह का मासूम बेटा भी है। महिला की मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए, जहां मृतका के पिता और भाइयों ने ससुरालियों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
दोनों पक्षों में आपसी समझौते के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। थानाध्यक्ष ऊसराहार बलराज सिंह भाटी ने बताया कि परिजनों व मायके पक्ष की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके पक्ष के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें