फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियां रवाना

Tue, 13 Oct 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। विकासखंड चरखारी में द्वितीय चरण का मतदान कराने के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गईं। सुबह से ही राजकीय महाविद्यालय चरखारी में कर्मचारियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई, जहां पर उन्हें मतपत्र और मत पेटिकाएं देकर रवाना किया गया। कार्मिकों ने मतपत्र गिने इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेश्वर सिंह और उपजिला निर्वाचन अधिकारी शिवनारायण की देखदेख में पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गईं।
पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक भेजने के लिए आधा सैकड़ा से ज्यादा बसें, ट्रकों और चार पहिया वाहनों को अधिग्रहीत करके राजकीय महाविद्यालय चरखारी में पोलिंग पार्टियों के लिए व्यवस्था की गई थी। द्वितीय चरण के मतदान के लिए 250 पोलिंग पार्टियों को सुबह दस बजे से मतदान केंद्र के लिए रवाना किया गया। जबकि करीब दो दर्जन पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी गईं है। चुनाव संपन्न कराने के लिए 1100 कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराया जाएगा। कर्मचारी अपनी ड्यूटी को ईमानदारी और जिम्मेदारी से करें।
विज्ञापन


तीसरे चरण का प्रशिक्षण कल
तीसरे चरण के मतदान के लिए कार्मिकों को सेवायोजन कार्यालय में 14 अक्तूबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण दो पालियों में सुबह नौ बजे से अपरान्ह 12 बजे और दोपहर 1 बजे से अपरान्ह चार बजे दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए डा0 आई सिद्दीकी और योगेंद्र शर्मा को लगाया गया है, जो कार्मिकों को मतपेटिका खोलने बंद करने और मतदान कराने के गुर सिखाएंगे।

संवेदनशील केंद्रों पर रहेगी अतिरिक्त फोर्स
चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए विकासखंड चरखारी में बनाए गए 17 संवेदनशील, 24 अति संवेदनशील और छह अत्याधिक अति संवेदनशील केंद्रों पर पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस बल लगाया है, जिससे मतदान केंद्रों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके, साथ ही इन केंद्रों की वीडियोग्राफी कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्यपालक मजिस्ट्रेट, रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, कार्मिक , प्रत्याशी, और मतदाता के अलावा किसी को भी बूथ के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई, साथ ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। पोलिंग पार्टियों के लिए खानपान की व्यवस्था भी की जाएगी।  
           वीरेश्वर सिंह
  जिला निर्वाचन अधिकारी, महोबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें