फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जाम में दो घंटे फंसी रहीं एंबुलेंस, पुलिस ने निकलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग को आगरा जिले के साथ राजस्थान और मध्यप्रदेश से जोड़ने वाले कचौरा घाट मार्ग पर स्थित भोगनीपुर गंग नहर पुल पर मंगलवार देर शाम भारी जाम लगा रहा। ओवरलोड गिट्टी से भरे डंपर आमने-सामने आ जाने के कारण पुल पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
विज्ञापन

जाम के कारण इमरजेंसी सेवा देने वाली तीन एंबुलेंस भी करीब दो घंटे तक जाम में फंसी रहीं। एंबुलेंस में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।


जाम की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाना शुरू किया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने आड़े तिरछे खड़े डंपरों को हटवाकर धीरे-धीरे जाम को खुलवाया इसके बाद यहां फंसी हुई एंबुलेंसों को निकलवाया गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद शाम साढ़े पांच बजे से लगा जाम देर शाम साढ़े सात बजे जाकर खुला।
विज्ञापन

इसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पुल पर अक्सर ओवरलोड डंपरों के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। उन्होंने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने की मांग की
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें