फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर लगने पर एंबुलेंस चालक की पिटाई की

विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर लगने पर एंबुलेंस चालक की पिटाई की
विज्ञापन

इटावा। मरीज लेने जा रही 108 नंबर एंबुलेंस से पुलिस की गाड़ी से टक्कर हो गई। जिस पर पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस चालक की पिटाई कर दी। बाद में सिविल लाइन थाना में दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को एंबुलेंस चालक अभिजेंद्र ने बताया कि वह शुक्रवार रात को एक कॉल पर मरीज लेने नौरंगाबाद चौराहे जा रहा था। तभी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तहत मोतीझील चौराहे पर एक पुलिस गाड़ी से टक्कर हो गई। इस पुलिस कर्मियों ने उसे व परिचालक को थाने में बैठाए रखा। सूचना मिलने पर एंबुलेंस संचालन से जुड़े प्रोग्राम मैनेजर थाना पहुंचे। तब दोनों को छोड़ा गया। इस संबंध में सिविल लाइन थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह हो जाने के बाद मामला रफा दफा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें