नोट::::भविष्य ज्योति नाम का लोगो लगाने की कृपा करें।
- शहर के माया मैरिज होम में सुबह 10 बजे से होगा कार्यक्रम
- मुख्य अतिथि के रूप में डीएम, एसएसपी करेंगे छात्रों को सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिले की शान अमर उजाला आपके शहर में शुक्रवार को 10 वीं और 12 वीं के मेधावियों को सम्मानित करके उनका प्रोत्साहन करेगा। मुख्य अतिथि डीएम अवनीश राय और एसएसपी संजय कुमार वर्मा छात्रों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मान देंगे।
जिले के जिन छात्रों ने हाईस्कूल और इंटर में बेहतर अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी मेहनत और मेधा का सम्मान अमर उजाला करेगा। इसके तहत भविष्य ज्योति कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को शहर के रामलीला रोड स्थित माया मैरिज होम में किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से होगा। मुख्य अतिथि डीएम अवनीश राय, एसएसपी संजय कुमार वर्मा छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण देंगे। प्रस्तुति एमनीव ग्रुप के संस्थापक अतवीर यादव की ओर से किया जाएगा।
संचालन चौधरी सुघर सिंह इंटर कॉलेज के निदेशक अनुज यादव मोंटी, सुदिति ग्लोबल के चेयरमैन सतीश यादव की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम सहयोगी पानकुंवर इंटर कॉलेज के प्रबंधक कैलाश यादव, नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्टस चेयरमैन इंजीनियर हरीकिशोर तिवारी के रूप में रहेंगे। सह प्रयोजित के रूप में जीसी जीनियस, सेवन हिल्स इंटर कॉलेज, रेडवुड ग्लोबल, एपीएस कॉलेज, थियोसोपीकल इंटर कॉलेज, डिवाइन लाइट इंटर कॉलेज कार्यक्रम में शामिल होंगे।