फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ऑपरेशन के नाम पर ठगी, सीएमओ ने बैठाई जांच

Wed, 19 Jul 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज के पुत्र का आरोप, शिकायत करने पर जान से मारने की मिली धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। एक व्यक्ति ने शहर में फ्रेंडस कॉलोनी स्थित एक अस्पताल पर पथरी के ऑपरेशन के नाम पर हजारों की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में सीएमओ को प्रार्थना पत्र देकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सीएमओ ने इस पर चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है।
पीड़ित गांव घसारा जनपद औरैया निवासी रमा प्रसाद शुक्ला उर्फ रामू शुक्ला ने बताया कि उनके पिता देव दत्त शुक्ला के पेट में पथरी की शिकायत है। वह उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज लेकर गए थे, लेकिन एक कंपाउंडर ने उन्हें फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने की कहने के बाद,पिता को 12 जुलाई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

आरोप है कि ऑपरेशन किया नहीं और 50 हजार रुपये ले लिए। शिकायत न करने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि पिता को जब निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, तब उन्हें पेशाब की नली लगी थी। आरोप है कंपाउंडर ने बताया था कि डाॅक्टर इटावा में एक निजी अस्पताल में मिलेगें वहीं ऑपरेशन के जरिए नली निकाली जाएगी। पिता को अस्पताल लाने पर डाॅक्टर ने कहा कि यूरोलॉजी के डाॅक्टर को सैफई से बुलाना पडेगा। पिता को भर्ती करने के बाद 15 हजार जमा करा लिए, जांच के नाम पर सात हजार रुपये लिए रसीद भी नहीं दी।
आरोप है कि रात में ही सैफई से किसी को बुलाकर पेशाब की नली निकलवा दी और पिता के दाहिने पैर के अंगूठे का कच्चा नाखून काट दिया, जिससे वह दर्द से चीखते रहे। लेकिन उन्हें बताया गया कि ऑपरेशन दूरबीन विधि से किया है, दर्द के कारण मरीज चिल्ला रहा है। दूसरे दिन 13 जुलाई को फिर से बीस हजार रुपये जमा कराए और दवा के नाम पर तीन और फिर पांच हजार रुपये लिए।
14 जुलाई को बड़ी कठिनाई के बाद पिता से मिले तो पेट में टेप से दो जगह पटटी बंधी थी। एक दाहिने पैर के अंगूठे में पटटी बंधी थी। पैर में पट्टी का कारण पूछने पर स्टाफ व डाॅक्टर आग बबूला हो गए। पट्टी खोलने पर पैर में कीड़े दिखे। जबकि पेट में कोई घाव अथवा ऑपरेशन होने जैसा कुछ नजर नहीं आया और पटटी बंधी थी। डाॅक्टर से कहा कि फीस सभी जमा करा ली है, लेकिन पिता का आपरेशन तो हुआ नहीं। इस पर स्टाफ ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कहा कि यदि कही शिकायत की तो जिंदा नहीं छोडेंगे। आरोप है कि पचास हजार रुपये धोखाधड़ी करके हड़प लिए।
विज्ञापन

वर्जन
पीड़ित रमा प्रसाद शुक्ला के शिकायती पत्र देने के बाद चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। जो तीन दिन बाद अपनी जांच रिपोर्ट सौपेगी। टीम में सर्जन, एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ व एक अन्य शामिल हैं। डॉ.गीताराम,सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें