फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर सिंह दिल में हैं, पार्टी में रहें न रहें

Fri, 29 Jan 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अमर सिंह पार्टी में रहें या न रहें, लेकिन उनके दिल में मौजूद हैं। सपा मुखिया के इस बयान से अमर सिंह के पार्टी में वापसी को लेकर चल रही अटकलों को बल मिला है। पार्टी के अंदरखाने में चर्चा है कि सपा मुखिया जल्द ही इस संबंध में बड़ा फैसला ले सकते हैं।
विज्ञापन


इटावा पहुंचे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सिंचाई डाक बंगले में पत्रकारों के सवालों का बड़े ही रहस्यमय तरीके से जवाब दिया। हमेशा बेबाकी से अपनी बात रखने वाले सपा मुखिया गुरुवार को बदले- बदले नजर आए।

अमर सिंह के सवाल के साथ ही उन्होेंने किसी भी सवाल का साफ  जवाब नहीं दिया। अरुणाचल प्रदेश के हालिया राजनीतिक घटनाक्रम पर भी उन्होंने साफ जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


केंद्र या कांग्रेस के रुख पर कोई टिप्पणी किए बगैर कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि पूर्वोत्तर राज्यों के हालात सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब वह खुद केंद्र सरकार में मंत्री थे, तब नॉर्थ ईस्ट के राज्यों का दौरा किया था।

असम के लोग बहुतायत में मलेरिया से ग्रसित रहते हैं। सरकार के कामकाज के सवाल पर उन्होंने तारीफ की। कहा कि अखिलेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इससे आम जनता को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें