फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मंडी समिति में भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Sun, 18 Oct 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। मंडी समिति में कथित भ्रष्टाचार, धान की तौल में गड़बड़ी और किसानों को भुगतान में देरी समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा नेता सुरेश गुप्ता ने शनिवार को तहसील में डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मंडी की व्यवस्थाओं की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मंडी सचिव नियमित रूप से कार्यालय नहीं आते, जिससे कर्मचारियों की मनमानी बढ़ रही है। रिश्वत लेकर बिना आवश्यक कागजात के ओवरलोड ट्रकों को बाहर निकालने की शिकायत भी की गई। सरकारी खरीद नहीं होने से किसानों को उपज बेचने में परेशानी और कम दाम मिलने का आरोप लगाया गया। भाजपा नेता ने धान की तौल में भी गड़बड़ी का मुद्दा उठाया।

आरोप है कि निर्धारित 75 किग्रा के बजाय 76.5 किग्रा धान तौला जा रहा है। किसानों के भुगतान में दो माह तक की देरी और 10 प्रतिशत रकम देने पर तत्काल भुगतान किए जाने की शिकायत भी की गई। मंडी परिसर में शौचालय, हैंडपंप और सफाई की पर्याप्त व्यवस्था कराने, कम से कम चार हैंडपंप लगवाने व किसानों के लिए निर्धारित स्थानों से कब्जे हटवाने की मांग की गई।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें