फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी आरोपियों घरों पर लटका ताला, पुलिस पकडने में नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र के कुरसैना गांव में पुलिस पर पथराव करने के मुकदमे के सभी आरोपी घरों में ताले लगाकर फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कुरैसना गांव में पूर्व प्रधान रूपेश यादव की बहू प्रधान पद की दावेदार हैं। शनिवार रात रूपेश बेटे उदय प्रताप 50 बाइक पर सवार 100 से अधिक लोगों के साथ जुलूस निकाल रहे थे। आरोप है कि अनुमति के कागजात मांगने पर पुलिस बल पर पथराव कर दिया था। इसमें दरोगा नीतेंद्र कुमार वशिष्ठ व सिपाही आशीष कुमार घायल हो गए थे।
दरोगा ने 30 नामजद और 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सभी आरोपी घरों में ताला लटका कर भाग गए हैं। एसएसआई विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, प्लेन की क्रैश की फर्जी सूचना वायरल करने वाला भी पुलिस गिरफ्तार से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें