इटावा। किसान ढोल, नगाड़ा, पीपे, थाली और डीजी आदि तैयार कर लें जिले में इस बार भी टिड्डी दलों का हमला हो सकता है। किसानों को सतर्क करने के साथ कृषि विभाग और जिला प्रशासन ने भी ट्ड्ढिी दल के हमले से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। पिछले वर्ष किसानों की सतर्कता से टिड्डी दल जिले में नुकसान नहीं पहुंचा पाए थे।
जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन ने राजस्थान में इस वर्ष फिर टिड्डी दलों के हमले की आशंका जताई है।चूंकि जिले की सीमा राजस्थान के जिलों से लगती है इसलिए जिले में भी एलर्ट घोषित किया गया है।
शासन ने बचाव की पर्याप्त तैयारी के निर्देश जारी किए हैं। कृषि अधिकारी ने बताया कि टिड्डी के हमले की दशा में बचाव के लिए समुचित प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को भी जागरूक किया जाएगा। जिला और ब्लाक स्तर पर सर्वेक्षण टीम भी गठित कर दी गई है।