फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की घटना के बाद शहर में रहा अलर्ट

Wed, 08 Mar 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
शास्त्री चौराहा पर लगे सीसीटीवी कैमरे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उज्जैन में मंगलवार को पैसेंजर ट्रेन में हुए धमाके और लखनऊ में आतंकवादी के घुसने के मामले के बाद शहर में पुलिस अलर्ट रही। विशेष तौर से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल और मॉल के साथ शहर के चौराहे पुलिस की नजर में रहे। देर शाम पुलिस ने स्टेशन और आस पास के क्षेत्र में चेकिंग अभियान भी चलाया। दूसरी तरफ पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से भी शहर पर नजर रखी।
विज्ञापन

लखनऊ में आतंकवादी के एनकाउंटर केबाद प्रदेश भर में अलर्ट घोषित किया गया। इसी के तहत रात से ही शहर में पुलिस सक्रिय हो गई और शहर के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर चौकसी बढ़ाने के साथ ही भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी। वहीं शाम सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर की अगुवाई में अचानक ही चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें सबसे पहले रेलवे स्टेशन परिसर में आने जाने वाले लोगों की चेकिंग की गई साथ ही परिसर में संदिग्ध दिखने वाले सामान को भी चेक किया गया। पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड पर भी बसों को चेक किया। होटलों के साथ शहर के मॉल में भी चेकिंग की गई।

चौराहों पर रही सीसीटीवी कैमरों से नजर
इटावा। एक ओर पुलिस शहर में अलर्ट रही और चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस कंट्रोल रूम को भी एलर्ट रखा गया। शहर के शास्त्री चौराहा, भरथना चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, एसएसपी चौराहा और बस स्टैंड तिराहे की गतिविधियों पर यहां लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस कंट्रोल रूम से नजर रखी गई। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के नजर आने पर तुरंत 100 नंबर पर इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


आरपीएफ ने ट्रेनों पर रखी नजर
इटावा। अलर्ट के बाद जहां सिविल पुलिस शहर की गतिविधियों पर नजर बनाए रही वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल भी अलर्ट रहा और आने जाने वाली ट्रेनों को चेक किया। आरपीएफ प्रभारी डीबी सिंह के  नेतृत्व में दिनभर स्टेशन पर चेकिंग चलती रही और डाउन कालका मेल, नार्थ ईस्ट, पैसेंजर ट्रेनों के साथ शताब्दी पर भी कड़ी नजर रखी गई। इसके साथ ही आरपीएफ ने प्लेटफार्म की भी सुरक्षा बढ़ा दी और सभी प्लेटफार्मों पर एक-एक आरपीएफ कर्मी को निगरानी के लिए तैनात किया। यात्रियों और उनके सामान को भी चेक किया गया। वाहनों की भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें