छत्रपति साहूजी महाराज कानपुर विश्वविद्यालय स्तर की परीक्षा में 85 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में कॉलेज के आंतरिक एवं विश्वविद्यालय स्तर के सचल दल द्वारा नजर रखी जा रही है।
मंगलवार को बीए प्रथम वर्ष के परीक्षार्थियों का हिंदी साहित्य द्वितीय प्रश्न पत्र, बीए द्वितीय व तृतीय वर्ष का समाज शास्त्र के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। जिसमें नगर स्थित दो प्रमुख कॉलेजों के करीब 85 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। परीक्षा का आयोजन तीन पारियों में हो रहा है। कर्मक्षेत्र महाविद्यालय में कुल 1460 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जिसमें से 73 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। यहां बीए प्रथम वर्ष में 432 में से 47, बीए द्वितीय वर्ष में 589 में से 16 व बीए तृतीय वर्ष में 439 में से 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं।
इसी तरह एसडी फील्ड स्थित पंचायतराज राजकीय महिला महाविद्यालय में कुल बीए प्रथम वर्ष में 113 में से 10, बीए द्वितीय वर्ष में 95 में से दो छात्राएं अनुपस्थित रहीं। जबकि बीए तृतीय वर्ष में सभी 41 परीक्षार्थी शामिल रहीं। कुल 249 परीक्षार्थियों में से 12 गैर हाजिर रहें। यहां प्राचार्य डा. रिपुदमन सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। परीक्षा प्रभारी अजय दुबे एवं सचल दल चंद्रप्रभा व सपना वर्मा आदि स्टाफ दायित्व निर्वहन में जुटा है।