फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अखिलेश ने पुलिस की अभद्रता का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इटावा पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने जसवंतनगर विधानसभा के ब्लॉक ताखा में एक जनप्रतिनिधि के साथ थानाध्यक्ष भरथना की ओर से की गई अभद्रता और गाली-गलौज के मामले को प्रमुखता से रखा।
विज्ञापन

मामला ताखा ब्लॉक के ग्राम रतहरी का है। यहां के निवासी कुतुबुद्दीन ने विरोधियों की ओर से फर्जी तरीके से फॉर्म-7 भरकर उनके परिवार के वोट कटवाने की शिकायत एसडीएम ताखा से की थी। आरोप है कि इस शिकायत से नाराज होकर नारायण सिंह नामक व्यक्ति ने कुतुबुद्दीन के साथ मारपीट की।
पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि जब पीड़ित कुतुबुद्दीन, विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने भरथना थाने पहुंचे तो न्याय मिलने के बजाय थानाध्यक्ष ने उनके साथ अभद्रता की। आरोप है कि थानाध्यक्ष ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें थाने से भगा दिया। प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय महासचिव व जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए जिला सपा के एसआईआर प्रभारी उदय भान सिंह यादव, संदीप यादव लालू, आशु यादव और प्रधान नवी आलम समेत कई नेता लखनऊ पहुंचे थे। सपा ने इस मामले में आरोपी पुलिसकर्मी और मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें