इटावा। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिवस रविवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मिष्ठान बांटा और नेताजी के दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को सीएम बनाने का संकल्प लिया।
सपा कार्यालय और उदी में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नेताजी का जन्मदिन मनाया। गोपाल यादव ने 2022 में प्रदेश में सपा सरकार बनाकर नेताजी को उपहार देने का संकल्प लिया। पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू, कमलेश कठेरिया, वीरू भदौरिया, शिल्पू भदौरिया, कमलेश कठेरिया, टंटी यादव आदि मौजूद रहे।
शहर अध्यक्ष वसीम चौधरी ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर व लोगों को मिष्ठान वितरित किया। अखिलेश यादव को सूबे का मुख्यमंत्री बनवाकर नेता जी को उपहार देने के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर शहर उपाध्यक्ष विशाल गुप्ता, सपा वरिष्ठ नेता जमील अंसारी, शमीम अंसारी, रफीक पहलवान आदि मौजूद रहे। बकेवर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार बंटू वाजपेयी, सत्येंद्र दोहरे, पूर्व प्रधान राकेश यादव, अरविंद यादव आदि उपस्थित रहे।
सैफई स्थित आवास पर पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने केक काटा। इस मौके पर संतोष शाक्य ,राजवीर बाबा, विजय शाक्य, अंकित उर्फ बीटू, राजवीर आदि मौजूद रहे।
भरथना संवाद प्रतिनिधि के अनुसार जवाहर रोड स्थित शांता आश्रम में पूर्व सांसद प्रदीप यादव, अशोक यादव, मनोज यादव (बंटी), चेयरमैन हाकिम सिंह, अजय यादव (गुल्लू), राघवेंद्र गौतम और प्रताप वर्मा ने केक काटकर दीर्घायु की कामना की। जसवंतनगर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार सपा कार्यालय पर नगर अध्यक्ष सुनील यादव की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया। विद्याराम यादव, प्रमोद यादव, मुनेश यादव, दाताराम शंखवार, ओम प्रकाश उपस्थित रहे। इधर, छिमारा रोड स्थित गांव नगला हरे में भी सपा के सेक्टर प्रभारी अनिरुद्ध यादव की अगुवाई में ग्रामीणों ने मुलायम सिंह यादव के चित्र के सामने केक काटकर जन्मदिन मनाया।
फोटो संख्या 18 सपाकार्यलाय में जन्मदिन मानते जिलाध्याक्ष गोपल यादव वअन्य- फोटो : ETAWHA
फोटो संख्या 19 भरथना में केक काटकर जन्मदिन मनाते सपा नेतागण- फोटो : ETAWHA
फोटो संख्या 20 पूर्व सांसद तेज प्राताप यादव ने अपने आवास पर मनाया नेता जी का 82 वां जन्मदिन- फोटो : ETAWHA
फोटो संख्या 21 पूर्व रक्षामंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वां जन्मदिन कस्बा लखना- फोटो : ETAWHA