फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई एयर फील्ड पर सुखोई की परफेक्ट लैंडिंग

Fri, 21 Aug 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गांव सैफई की हवाई पट्टी पर फाइटर प्लेन उतारने का रिहर्सल सुखोई की परफेक्ट लैंडिंग के साथ पूरा हो गया ।
विज्ञापन


सैफई में  उतरे दो सुखाई विमानों ने यहां बमों की फिलिंग के बाद बबीना के पास हवाई बट पर बम गिराकर युद्घाभ्यास पूरा किया। इसके बाद भविष्य में सैफई हवाई पट्टी पर वायु सेना के लड़ाकू विमानों के उतरने का रास्ता साफ हो गया है। जिले के लिए यह यह बहुत बड़ी  उपलब्धि है। 

शुक्रवार को सुखोई युद्धक विमानों ने वायुसेना के  वरिष्ठ अफसरों की निगरानी में सैफई की हवाई पट्टी पर लैेंडिग का सफल रिहर्सल किया। झांसी के पास बबीना में करीब सौ किलोमीटर के नो मेंस लैंड क्षेत्र में  हवाई बट स्थापित है। यहां  मिराज और सुखाई युद्धक विमान यु्द्धाभ्यास करते रहते हैं।
विज्ञापन


सुबह 11 और साढ़े 11 बजे के आसपास लखनऊ से आए दो सुखोई विमान सफलतापूर्वक सैफई में लैंडिग करने के बाद दोपहर को लौट गये ।  पांच दिवसीय रिहर्सल के लिए करीब दौ से अधिक वायुसैनिकों की टीम सैफई आई हुई थ जिसमें  इसमें 20 अफसर रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गांव से करीब दस किलोमीटर दूर स्थित सैफई की हवाई पट्टी को भारतीय वायु सेना ने अपने एयरबेस के लिए पूरी तरह उपयुक्त पाया है।
वायु सेना के सूत्रों का कहना है युद्ध के दौरान या आपात स्थिति में सैफई हवाई पट्टी से लड़ाकू और दूसरे बड़े विमान टेक आफ और लैंडिंग करेंगे ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें