औरैया डिपो में खडीं बसों का नजारा
- फोटो : AURAIYA
इटावा अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर भाजपा, सपा कार्यकर्ताओं के साथ समाज के लोगों ने घरों पर कार्यक्रम आयोजित किए। सपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अगुवाई में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
गोष्ठी में गोपाल ने कहा कि होल्कर त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति हैं। चंदन सिंह बघेल, बृजेश यादव, विद्याराम यादव, शिवमपाल, नरेंद्र धनगर मौजूद रहे। भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंगूरी पाल ने अपने आवास पर मोहल्ले के लोगों के साथ जयंती मनाई।
उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित रहा। उनके बताए रास्ते पर चलकर हमें भी देश और समाज के लिए सोचना चाहिए। भारत विकास परिषद इटावा तुलसी ने कार्यक्रम किया।
इस दौरान हुई गोष्ठी में होल्कर के जीवन और तंबाकू निषेद्य दिवस पर चर्चा की गई। अध्यक्ष डॉ. ध्रुव कुमार गुप्ता, सचिव अंजू चौधरी, सरोज पाल, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, पंकज कुमार सिंह चौहान, सुशीला राजावत ने विचार रखे।