फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक अखिलेश के घर गए स्वास्थ्य राज्यमंत्री

Mon, 15 Jun 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर में पुलिस की गोली के शिकार हुए युवक अखिलेश निषाद के आवास पर सोमवार को प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल माझी पहुंचे। उनके साथ पार्टी के विधायक व सांसद भी थे। श्री माझी ने निजी मदद के तौर पर संयुक्त रूप से एकत्रित किए गए ढाई लाख रुपये युवक के पिता को सौंपे।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि शासन से भी मदद उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में उन्होंने सीएम अखिलेश यादव से बात की है। उन्होंने 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद का भरोसा दिया है। बकेवर थाना क्षेत्र के मड़ैया दिलीप नगर निवासी आत्माराम के 20 वर्षीय पुत्र अखिलेश की गत 7 जून को गोरखपुर में आंदोलन के समय पुलिस की गोली से मौत हो गई थी।

इस मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी और पार्टी के सांसद राम चरित निषाद, अशोक दोहरे आदि ने मृतक युवक के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। प्रदेश सरकार की ओर से किसी मंत्री या जनप्रतिनिधि आदि के न पहुंचने से सपा की किरकिरी हो रही थी।
विज्ञापन


डैमेज कंट्रोल के तौर पर सोमवार को स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री माझी, सपा के राज्यसभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद, विधायक शिकोहाबाद ओमप्रकाश वर्मा, मत्स्य निगम के मंत्री राजपाल कश्यप, गोरखपुर एमएलसी रामसुंदर दास निषाद आदि यहां पहुंचे।

श्री माझी ने मृतक के पिता आत्माराम से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की और सांसद श्री निषाद के द्वारा एकत्रित किए गए एक लाख रुपये व स्वयं के 70 हजार रुपये के अलावा अन्य के द्वारा एकत्रित कुल ढाई रुपये की राशि आत्माराम को सौंपी।

बाद में पत्रकारों से बातचीत में श्री माझी ने कहा कि गोरखपुर की इस घटना की निष्पक्ष जांच होगी, जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने घटना को प्रशासनिक बर्बरता माना और कहा कि सूझबूझ से ऐसी कार्रवाई से बचा जा सकता था।

इस दौरान सपा की भरथना विधायक सुखदेवी वर्मा, जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, प्रेमदास कठेरिया, भरथना प्रभारी रविंद्र दुबे, नुरुद्दीन सिद्दकी पप्पन, लालू यादव, जयसिंह चौहान, प्रधान राकेश यादव, विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें