फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद कें द्रों पर धन और बारदाना का अभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। धान खरीद केंद्र पर कांटा बांट और लक्ष्य तो है, लेकिन बारदाना और रुपये नहीं भेजे गए। ऐसी स्थिति में किसान मंडी में सस्ते दामों में धान बेचने को मजबूर है। आढ़ती 12 सौ से लेकर 14 सौ रुपये के भाव से धान खरीद रहे। इस वजह से सरकारी धान खरीद केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हो पा रही है। खरीद केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

महेवा ब्लॉक में किसान सेवा सहकारी समिति बकेवर व लुधियानी में सरकारी धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। बकेवर सहकारी समिति खरीद केंद्र पर पीसीएफ का केंद्र है। इसे चार हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। हालात यह हैं कि केंद्र खुले 20 दिन बाद भी बारदाना नहीं भेजा गया।
केंद्र प्रभारी बेटालाल ने बताया बारदाना नहीं आया है। धान क्रय केंद्र पर बैनर, कांटा, बाट है, लेकिन बारदाना नहीं है। धान खरीद के लिए मात्र 50 हजार रुपये ही खाते में भेजे गए हैं। ऐसी स्थिति में अभी तक धान की खरीद नहीं हो सकी है। लुधियानी स्थित खरीद केंद्र पर भी कोई धान की सरकारी खरीद नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें