फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात एफआईआर तक पहुंचने के बाद हो गया समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद कार्यालय में बुधवार को ईओ और महिला सभासद प्रतिनिधियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात एफआईआर तक पहुंच गई। पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। इसके बाद विवाद शांत हो सका।
विज्ञापन

नगर पालिका बजट बैठक समाप्त होने के बाद दो सभासद प्रतिनिधि व ईओ आपस में भिड़ गए। वहां मौजूद अन्य लोगों ने मामला शांत कराया। इसके बाद ईओ अनिल कुमार ने घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
उच्चाधिकारियों ने निर्देश दिया कि नगर पालिका की बोर्ड बैठकों में जो सभासद हैं वहीं आ सकते हैं। महिला सभासदों के पति को बैठक में भाग लेने की अनुमति नहीं है। ईओ ने बताया कि बैठकों में पति ही महिलाओं के हस्ताक्षर बना देते हैं।
विज्ञापन

यह नियमानुसार सही नहीं है। इसके बाद ईओ ने एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद ने ईओ से बातचीत की।
सभासद प्रतिनिधियों के व्यवहार के प्रति खेद व्यक्त किया और दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। ईओ अनिल कुमार ने बताया कि आपस में बातचीत से सारे मामले सुलझ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें