फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क ठीक करने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चौबिया क्षेत्र के नीवासई गांव के पास चैनल नंबर 110 के आसपास सड़क ऊंची-नीची और गड्ढे होने से वाहन जंप कर रहे थे। इस पर आगरा से लखनऊ की तरफ की चार में से दो लेन को बंद कर सड़क की मरम्मत का काम एक्सप्रेसवे अथारिटी ने शुरू कर दिया है। 30 से ज्यादा मजदूर डामर और गिट्टी बिछाने में लगे हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है एक्सप्रेस-वे पर चैनल नंबर 56 से चौपला चैनल नंबर 118 तक सड़क पर जगह-जगह दरार पड़ गई है। कई स्थानों पर गढ्ढे भी हो गए हैं। इसकी वजह से टायर फटने से वाहन हादसे का शिकार हो जाते हैं। साथ ही वाहन जंप करने से वाहन चालकों को दिक्कत होती है। इसकी शिकायत राहगीरों ने कई बार एक्सप्रेसवे के अफसरों से की थी।
एक्सप्रेसवे अथारिटी ने सड़क ठीक कराने का काम शुरू करा दिया है। एक्सप्रेसवे पर एक तरफ की चार लेनों में दो लेनें बंद कर दी गई हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को ठीक किया जा रहा है। कंपनी के सुब्रमइयन का कहना है चैनल नंबर 56 से चैनल 118 चौपला तक की सड़क की मरम्मत की जा रही है। जल्द ही सड़क ठीक करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें