फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में हाईटेक हो जाएगा बस स्टैंड

Mon, 22 Dec 2014 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दो वर्ष की कवायद के बाद आखिरकार इटावा बस स्टैंड के हाईटेक होने का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश सरकार की ओर से इटावा बस स्टैंड को हाईटेक बनाने के लिए 7.40 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। आधुनिक बस स्टैंड पर यात्रियों को हाईटेक सुख सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


बस स्टैंड को हाईटेक बनाने का ब्लू प्रिंट दो वर्ष पहले ही तैयार हो चुका था, लेकिन बजट न होने के कारण जमीनी स्तर पर कामकाज नहीं हुआ। सरकार की ओर से बजट स्वीकृत होने पर उम्मीद पूरी हुई है। अफसरों के मानना है कि सब कुछ ठीकठाक रहा तो दो वर्ष में इटावा बस स्टैंड का स्वरूप पूरी तरह से बदल जाएगा।

प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो इटावा को कई सौगातें मिलना शुरू हो गईं। अप्रैल 2012 को शासन के निर्देश पर रोडवेज अफसरों ने इटावा बस स्टैंड को हाईटेक बनाने की घोषणा कर दी। हाईटेक बस स्टैंड का ब्लू प्रिंट तैयार हुआ। अफसरों ने बस स्टैंड का सर्वे किया और रिपोर्ट शासन को भेज दी।
विज्ञापन


बस स्टैंड को हाईटेक बनाने में भारी भरकम बजट की जरूरत ने राह में रोड़ा अटका दिया। नतीजा यह रहा कि दो वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी बस स्टैंड की हालत नहीं सुधरी। इटावा में लॉयन सफारी निर्माण के साथ ही इटावा को पर्यटन हब बनाने की शासन की मंशा के चलते ठंडे बस्ते में पड़े बस स्टैंड निर्माण को संजीवनी मिल गई है।

दो दिन पहले ही प्रदेश सरकार की ओर से 7.40 करोड़ रुपये की धनराशि बस स्टैंड निर्माण के लिए स्वीकृत कर दी गई है। अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द से जल्द बस स्टैंड परिसर में निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। रोडवेज अफसराें का भी मानना है कि सब ठीक  रहा तो दो वर्ष बाद इटावा बस स्टैंड पूर्णतया हाईटेक होगा।

ये मिलेंगी सुविधाएं
आधुनिक बस स्टैंड में फूड प्लाजा/एसी कैंटीन के साथ ही एसी वेटिंग हाल, पैसेंजर डोरमिट्री, बस प्लेटफार्म, टूरिस्ट इन्फार्मेशन सेंटर, वाटर प्यूरीफायर, मॉर्डन टॉयलेट के साथ ही चालक-परिचालक के लिए विश्राम गृह आदि सुविधाएं मिलेंगी। यात्रियों के मनोरंजन का भी ख्याल रखा जाएगा, जिसके लिए टीवी आदि की व्यवस्था होगी। सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए डिसप्ले बोर्ड के साथ आधुनिक एनाउंसमेंट सिस्टम लगेगा। साथ ही टैक्सी आदि के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी।

सैलानियों के लिए हो रही व्यवस्था
इटावा पर्यटक हब बनने की ओर बढ़ रहा है। लॉयन सफारी का निर्माण कार्य हो चुका है। इसके साथ ही एलीफेंट सफारी का निर्माण भी प्रस्तावित है। पर्यटन क्षेत्र का विस्तार होने के कारण इटावा में सैलानियों का आना-जाना होगा। इसी को लेकर बस स्टैंड को हाईटेक बनाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें