फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दोपहर में उमस के बाद शाम को हवाओं से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में गुरुवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई जिससे दिनभर तेज धूप और उसम भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा। दोपहर के समय सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। तेज धूप के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले जबकि राहगीर छांव की तलाश करते नजर आए।
विज्ञापन




मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान में अचानक आई बढ़ोतरी के कारण दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं और वातावरण में उसम भी बनी रही। दोपहर के समय गर्मी अपने चरम पर रही। गर्म हवाओं के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम होते-होते मौसम में कुछ राहत महसूस हुई। आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही शुरू हुई और हवाएं चलने से तापमान में नरमी आई। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि शुक्रवार को जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें