फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर पिलाने के बाद ईंट से सिर कूंचकर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के विसू गांव में बीहड़ी टीले पर मंगलवार दोपहर तीन युवकों ने एक युवक की टूटी बीयर की बोतल और ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

पास ही बकरियां चरा रहे लड़कों के शोर मचाने में तीनों युवक ऑटो से भाग निकले। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे ग्वालियर बाईपास स्थित मानिकपुर विसू गांव के दो लड़के बीहड़ी टीले पर बकरियां चरा रहे थे।
इसी दौरान एक ऑटो रिक्शा से वहां चार युवक उतरे। चारों ने पहले एक साथ बीयर पी और फिर तीन युवकों ने एक को दबोच लिया और उसी बीयर की बोतल को तोड़कर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिए।
विज्ञापन

इसके बाद ईंट से उसके सिर को बुरी तरह कूंच दिया। यह देख दोनों लड़कों ने शोर मचाया तो युवक को लहूलुहान हालत में छोड़कर तीनों उसी ऑटो से फरार हो गए।
गांव के लड़कों ने मानिकपुर गांव के प्रधान जयचंद को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद सीओ सिटी वैभव पांडेय मौके पर पहुंचे।
मरणासन्न अवस्था में पड़े युवक को पुुलिस जिला अस्पताल लाई, जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि युवक की उम्र 21 से 25 वर्ष के बीच में है। दाहिने हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में सौरभ और मोरपंख गुदा हुआ है। उसकी शिनाख्त के प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चारों युवकों ने मिलकर बीयर पी थी। उसके बाद तीन युवकों ने हत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें