फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बेटे का जन्मदिन मनाने के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। थानाक्षेत्र के सरायमिट्ठे में शनिवार रात को युवक ने घर के अंदर मफलर से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सुबह पिता जागा तो जानकारी हुई। युवक की पत्नी तीन दिन पहले बच्चों को छोड़कर मायके चली गयी थी। युवक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार शाम रजनीकांत ने बड़े बेटे का जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन मनाने के बाद वह कमरे में लेटने चला गया था।
विज्ञापन

शनिवार रात ग्राम सरायमिट्ठे निवासी रजनीकांत (32) घर में कमरे के अंदर लेटा था। रजनीकांत का पिता राम प्रकाश व उसकी मां घर के बाहरी हिस्से में लेटे थे। रजनीकांत के दो बेटे दादा-दादी के पास ही लेटे थे। परिजन के अनुसार रजनीकांत का पत्नी गीता के साथ कुछ विवाद हुआ था जिससे के चलते करीब तीन दिन पहले उसकी पत्नी बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी।
रविवार सुबह जब राम प्रकाश ने दरवाजा खटखटाया तो वह दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर आवाज देने के बाद भी जब कोई अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो राम प्रकाश को अनहोनी की आशंका हुई। इस पर रामप्रकाश ने आसपास के पड़ोसियों को बुलवाया। लोगों ने टॉर्च जलाकर कमरे के अंदर झांका तो रजनीकांत का शव फंदे से लटका हुआ था। ग्रामीणों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर डायल 112 गाड़ी और बकेवर थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे। दरवाजे तुड़वाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर साक्ष्य एकत्र कराए। थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक ने बताया पत्नी से विवाद के चलते युवक के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें