कस्बा सरसईनावर के लाला सियाराम इंटर कालेज में
बच्चों को यूनिफार्म बांटी गई। बच्चों को यूनिफार्म सपा नेता जयराज सिंह
यादव ने दिया। दो-दो यूनिफार्म पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए।
इस
मौके पर सपा नेता ने प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बच्चों को बताया।
विद्यालय के प्रबंधक डा. विपिन चंद्र गुप्त, उपाध्यक्ष मेवाराम बाथम,
प्रधानाचार्य रामदुलारे यादव, अनुज कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता, डा. सानू ,
प्रेम कुमार उर्फ पप्पू यादव, कप्तान कठेरिया, रामबहादुर यादव, राहुल
गुप्ता, शाहरुख खान, कल्लू दुबे भी मौजूद रहे।
इकदिल क्षेत्र के
प्राथमिक विद्यालय ददौरा में बीआरसी समन्वयक संजय दुबे ने बच्चों को
यूनिफार्म बांटी। इस मौके पर भानुप्रकाश अवस्थी, चंद्रमोहन त्रिपाठी, राजेश
कुमार चतुर्वेदी, सुमेधा अवस्थी मौजूद रहे।