ब्राह्मण जागृति महासभा ने समाज के 80 मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रतीक चिह्न, उपहार व मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि 90-95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले समाज के बच्चे आरक्षण की वजह से नौकरियां नहीं पा रहे हैं। उन्होंने देश में आरक्षण जाति नहीं गरीबी के आधार करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का आयोजन रविवार को नारायण हाल में किया गया। समारोह में सत्य नारायन शर्मा, हरि किशोर तिवारी, स्वामी शंभूनाथ, मेजर रमेश चन्द्र मिश्रा, ब्रजानंद शर्मा, राजीव त्रिपाठी ने काजल दुबे, अनुज शर्मा, दीपिका, सुधांशू, देवांग शुक्ला, कन्हैया चौधरी, अंजली अवस्थी, धनजंय त्रिपाठी, अंकित मिश्रा, आकाश मिश्रा, रिषी दुबे, यशस्वी द्विवेदी, समीर मिश्रा, दुर्गेश पाण्डेय, शंशांक तिवारी समेत 80 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर ब्राह्मण जागृति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. आशीष दीक्षित, राम कुमार दुबे, राम मनोहार दीक्षित, राजेश बाजपेयी, महेश दुबे, अभिषेक तिवारी, शरद त्रिवेदी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अतिथियों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संचालन अशोक दुबे ने किया। कार्यक्रम में आनंद त्रिपाठी, शोभा दुबे, डा. रमाकांत शर्मा, संजय चौबे, ओम नारायन शुक्ल, वाचस्पति दुबे, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष अंजली कुमार त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश चंद्र द्विवेदी, राजीव कुमार दीक्षित, कैप्टन सुरेश चौधरी, देवेश शास्त्री, रतन चौधरी, आलोक दीक्षित, शरद बाजपेयी आदि ने योगदान दिया।